चाकुलिया की छात्रा का जमशेदपुर से अपहरण

युवती के पिता ने थाने में अज्ञात पर मामला दर्ज कराया जमशेदपुर के वीमेंस कॉलेज में स्नातक में पढ़ती है अपहृत शादी की नीयत से अपहरण करने का लगाया आरोप 13 अक्तूबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी चाकुलिया : चाकुलिया थानांतर्गत नया बाजार निवासी निरापद मल्लिक ने थाना में अज्ञात […]

युवती के पिता ने थाने में अज्ञात पर मामला दर्ज कराया

जमशेदपुर के वीमेंस कॉलेज में स्नातक में पढ़ती है अपहृत
शादी की नीयत से अपहरण करने का लगाया आरोप
13 अक्तूबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी
चाकुलिया : चाकुलिया थानांतर्गत नया बाजार निवासी निरापद मल्लिक ने थाना में अज्ञात युवक के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. श्री मल्लिक ने बताया है कि उनकी पुत्री जमशेदपुर के वीमेंस कॉलेज में स्नातक की छात्रा है. वह दुर्गापूजा के अवसर पर अपने घर चाकुलिया आयी थी. पूजा के बाद 13 अक्तूबर को कॉलेज जाने की बात कर सुबह आठ बजे घर से निकली थी. वह जमशेदपुर पहुंच कर फोन से अपनी मां को कॉलेज पहुंचने की सूचना दी.
14 अक्तूबर को एक मोबाइल नबंर 9546841503 से दोपहर दो बजे उनके मोबाइल पर फोन आया. उन्होंने उक्त फोन रिसीव नहीं किया. उन्होंने उस नंबर पर कॉल बैक किया. अज्ञात युवक ने बताया कि उनकी बेटी सुरक्षित है. कोर्ट में पंजीयन के बाद लड़की घर पहुंच जायेगी. इस संबंध में श्री मल्लिक ने अज्ञात युवक के खिलाफ लड़की को बहला फुसला कर शादी करने की नीयत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है. श्री मल्लिक के बयान पर थाना में कांड संख्या 32/16, भादवि की धारा 363 के तहत अज्ञात युवक पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >