सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

घाटशिला : पति की लंबी आयु के लिए बुधवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा और पूजा की. घाटशिला के दाहीगोड़ा निवासी प्रीतम सिंह के आवास पर सुहागिनों ने पूजा अर्चना की. बुधवार शाम महिलाएं चांद दिखने तक निर्जला उपवास रखा. चांद दिखने के बाद पति के सामने उपवास तोड़ा. महिलाओं ने सूप से […]

घाटशिला : पति की लंबी आयु के लिए बुधवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा और पूजा की. घाटशिला के दाहीगोड़ा निवासी प्रीतम सिंह के आवास पर सुहागिनों ने पूजा अर्चना की.

बुधवार शाम महिलाएं चांद दिखने तक निर्जला उपवास रखा. चांद दिखने के बाद पति के सामने उपवास तोड़ा. महिलाओं ने सूप से चांद को देखा और पति की लंबी आयु कामना की. मऊभंडार मंदिर के पुजारी ने पूजा करायी. इस मौके पर मंजीत कौर, जसवीर कौर, हरजीत कौर, कुलदीप कौर समेत बड़ी संख्या में सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >