मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, परिचालन बाधित

गालूडीह : गालूडीह पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास 224 किमी पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे अप लाइन से गुजर रही कोयले लदी एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गयी. इससे मालगाड़ी का इंजन आगे निकल गया और डिब्बे पीछे रहे गये. इंजन करीब दो सौ फीट दूरी पर जाकर रुका. इसके कारण आधे घंटे […]

गालूडीह : गालूडीह पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास 224 किमी पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे अप लाइन से गुजर रही कोयले लदी एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गयी.
इससे मालगाड़ी का इंजन आगे निकल गया और डिब्बे पीछे रहे गये. इंजन करीब दो सौ फीट दूरी पर जाकर रुका. इसके कारण आधे घंटे तक सेक्शन पर रेल सेवा बाधित रही. शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक अप लाइन में गीतांजलि एक्सप्रेस घाटशिला स्टेशन पर रुकी रही. वहीं, अप में खड़गपुर-टाटा सवारी गाड़ी आधे घंटे विलंब से चली. डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहा. अगर मालगाड़ी का इंजन और डिब्बे बेपटरी हो जाते, तो बड़ी दुर्घटना हो जाती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >