डुमरिया : कस्तूरबा में पहुंचने लगीं छात्राएं, कक्षाएं शुरू

अल्टीमेटम के बावजूद शिक्षिकाओं ने नहीं दिया योगदान डुमरिया. डुमरिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार से कक्षाएं शुरू हो गयीं. छात्राएं विद्यालय वापस आने लगी हैं. एमडीएम प्रभारी गाजिया मुर्मू ने स्कूल आकर छात्राओं के लिए भोजन सामग्री उपलब्ध करवायी. रसोइया महेश्वरी मुंडा ने छात्राओं के लिए भोजन बनाया. विद्यालय के लिए […]

अल्टीमेटम के बावजूद शिक्षिकाओं ने नहीं दिया योगदान

डुमरिया. डुमरिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार से कक्षाएं शुरू हो गयीं. छात्राएं विद्यालय वापस आने लगी हैं. एमडीएम प्रभारी गाजिया मुर्मू ने स्कूल आकर छात्राओं के लिए भोजन सामग्री उपलब्ध करवायी.
रसोइया महेश्वरी मुंडा ने छात्राओं के लिए भोजन बनाया. विद्यालय के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षिका हाड़दा मवि की शिक्षिका बबीता महतो, हरेबेड़ा प्रावि की बबीता महतो, पार्ट टाइम शिक्षिका घासी राम गोप, यमुना मंडल, शकुंतला बास्के, पायो बास्के, गोमती हांसदा, रूकमनी हांसदा, गुमी बास्के, शिक्षक लखन किस्कू सभी विद्यालय आये थे. विद्यालय सुचारू रूप से चले इसकी व्यवस्था प्रभारी बीइइओ बैकुंठ महतो ने की. उन्होंने बताया कि छात्राओं को विद्यालय में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. इस विद्यालय की हड़ताली शिक्षिका और कर्मियों ने बुधवार को योगदान नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >