कस्तूरबा बालिका विद्यालय : 17 से चलेंगी कक्षाएं, सभी का सहयोग जरूरी : बीइइओ
बहरागोड़ा : जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को बीइइओ बीएन सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पार्ट टाइम शिक्षिकाओं के साथ बैठक की. श्री सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के शिक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आगामी 17 अक्तूबर से विद्यालय खोला जायेगा. इस विद्यालय की फूल टाइम तीन शिक्षिका अपने मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं.
इन तीन शिक्षिकाओं के बदले तीन शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है. विद्यालय के संचालन में सभी का सहयोग चाहिए. उन्होंने कहा कि विगत 13 अक्तूबर से विद्यालय बंद है. छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. छात्राओं को भोजन भी सही समय पर करा दिया जायेगा. बैठक में पार्टटाइम शिक्षिका वंदना पाल, सरला किस्कू, पुनगी टुडू, सारो सोरेन, नंदनी महंती, कमला जेना, सोना मणी सोरेन समेत अन्य उपस्थित थीं.
