हाथ धोकर भोजन करें, रहेंगे निरोग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के कई विद्यालयों में शनिवार को अंतराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया गया. बीइइओ बीएन सिंह ने बालिका मध्य विद्यालय में इसकी शुरुआत हाथ धो कर किया. इसके बाद विद्यार्थी व शिक्षकों को शौच करने के बाद और भोजन से पहले हाथ धोने की शपथ दिलायी गयी. श्री सिंह ने कहा कि […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के कई विद्यालयों में शनिवार को अंतराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया गया. बीइइओ बीएन सिंह ने बालिका मध्य विद्यालय में इसकी शुरुआत हाथ धो कर किया. इसके बाद विद्यार्थी व शिक्षकों को शौच करने के बाद और भोजन से पहले हाथ धोने की शपथ दिलायी गयी. श्री सिंह ने कहा कि बच्चे अपने घर में भी हाथ धोकर खाना खायें. इससे आप निरोग रहेंगे. मौके पर एचएम नृपेंद्र मोहन पाल, स्वर्ण कमल महंती, हेमंत प्रधान, सुशांत बाउरी, संजय जेना आदि उपस्थित थे. कल्पना साव ने शपथ दिलायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >