बुल्स ने वॉरियर्स को एक विकेट से हराया

शिबू रंजन खां मेमोरियल आरपीएल ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय स्टेडियम में जेएससीए चाकुलिया प्रखंड कमेटी और स्कूल ऑफ क्रिकेट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शिबू रंजन खां मेमोरियल आरपीएल ड्यूज प्रतियोगिता शुरू हुई. इसका उद्घाटन मैच बुल्स और वॉरियर्स टीम के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच में […]

शिबू रंजन खां मेमोरियल आरपीएल ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय स्टेडियम में जेएससीए चाकुलिया प्रखंड कमेटी और स्कूल ऑफ क्रिकेट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शिबू रंजन खां मेमोरियल आरपीएल ड्यूज प्रतियोगिता शुरू हुई. इसका उद्घाटन मैच बुल्स और वॉरियर्स टीम के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच में बुल्स ने वॉरियर्स को एक विकेट से हराया. बुल्स के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 118 रन बना कर ऑल अाउट हो गयी.
टीम की ओर से आनंद ने 22 और सुमित ने 23 रनों की पारी खेली. अमरेश ने चार विकेट प्राप्त किया. बुल्स टीम ने 19.4 ओवरों में 120 रन बना कर मैच अपने नाम किया. टीम की ओर से मनीष ने 31 और रिसु ने 29 रनों की पारी खेली. मो भुटान और सिंकु ने अंपायर और प्रशांत महतो ने स्कोरर की भूमिक निभायी. प्रतियोगिता का अगला मैच आगामी 17 अक्तूबर को सुबह नौ बजे टाइटंस और स्नेक्स और दोपहर एक बजे से पैंथर्स और टाइगर्स के बीच मैच खेला जायेगा.
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी उत्पल खां उर्फ कोचन खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी कर किया. इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने स्व शिबू रंजन खां की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. झंडोत्तोलन भी किया गया. मौके पर जेएससीए के जिला को-ऑर्डिनेटर धनजी सिंह, लाइफ मेंबर टी नाग, नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू, कांग्रेस नेता अनिल मिश्रा, प्रमानंद सिंह, विष्णु कांत शर्मा, देवानंद सिंह, संजय लोधा, कौशल रूंगटा, पवन अग्रवाल, राजेश छावछरिया, गोपन परिहारी, मिन्हाज अख्तर, मो इंजमाम, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >