बहरागोड़ा : बीआरसी में पारा शिक्षकों का प्रदर्शन

उपायुक्त के निर्देश के बावजूद पूजा के पहले नहीं हुआ भुगतान सांसद ने डीसी से की थी मुलाकात बहरागोड़ा : विगत 24 दिनों से हड़ताल में डटे पारा शिक्षक, बीआरपी-सीआरपी कर्मियों ने गुरुवार को बहरागोड़ा बीआरसी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी कर्मियों को जून से मानदेय नहीं […]

उपायुक्त के निर्देश के बावजूद पूजा के पहले नहीं हुआ भुगतान

सांसद ने डीसी से की थी मुलाकात
बहरागोड़ा : विगत 24 दिनों से हड़ताल में डटे पारा शिक्षक, बीआरपी-सीआरपी कर्मियों ने गुरुवार को बहरागोड़ा बीआरसी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी कर्मियों को जून से मानदेय नहीं दिया गया है. उपायुक्त के निर्देश के बावजूद मानदेय भुगतान नहीं हुआ. रसोइयों को अबतक मानदेय नहीं मिला है.
इससे सभी कर्मियों में रोष है. मौके पर हड़ताली कर्मियों ने कहा कि इस संबंध में सांसद विद्युत वरण महतो ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर दुर्गापूजा के पूर्व सभी का मानदेय भुगतान करने का आग्रह किया था. जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा पूजा के पूर्व मानदेय भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था.
अबतक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. हड़ताली कर्मियों ने कहा कि जब तक उनका समायोजन नहीं होगा, तबतक वे सभी हड़ताल पर रहेंगे. मौके पर समीर कुमार घोष, सरोज कुमार महंती, विश्वनाथ पाल, तपन कुमार पाल, देवाशीष घोष, शुभाशीष पानी, विश्वजीत बारिक, दिलीप दास, नंद कुमार साव, साधन चंद्र बासुंरी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >