बहरागोड़ा : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 96.24 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत बहरागोड़ा में एनएच 33 किनारे स्थित महेशपुर चौक से गुहियापाल मुख्य सड़क के मरम्मती कार्य का शिलान्यास गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर जिप सदस्य ऐलिश मांडी,
मुखिया सोमाय हांसदा, पानसरी हांसदा, सुगदा मांडी, पंसस सुमती पात्र, असित मिश्रा, गौरी शंकर महतो, निर्मल दुबे, आदित्य प्रधान, ललित मांडी, अरुण बारिक, मुना पाल, गारु चरण मांडी, बबलू पंडा, समरेंदु उपाध्याय, दुर्गा पद महाकुड़, दीपक बारिक, तुषार मंडल, भूपति नायक समेत अन्य उपस्थित थे.
