डायन के आरोप में महिला की पिटाई का मामला

महिलाओं से बात करते महाल के सदस्य. घरों में लटका ताला, बच्चे नहीं जा रहे हैं स्कूल चाकुलिया : चाकुलिया के पारूलडांगा टोला निवासी जमुना सोरेन (48) को डायन बता कर पिटाई मामले में बुधवार तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. घटना के चौथे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा था. घरों के मुख्य द्वार […]

महिलाओं से बात करते महाल के सदस्य.

घरों में लटका ताला, बच्चे नहीं जा रहे हैं स्कूल
चाकुलिया : चाकुलिया के पारूलडांगा टोला निवासी जमुना सोरेन (48) को डायन बता कर पिटाई मामले में बुधवार तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. घटना के चौथे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा था. घरों के मुख्य द्वार पर ताला लगे थे. गांव के सभी महिला और पुरुष फरार है. घटना के बाद से आंगनबाडी केंद्र में बच्चों की संख्या घट गयी है. वहीं टोला के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. सभी बच्चे भी अपने परिजनों के साथ कहीं शरण लिये हुए हैं. ढेंगाम आंगनबाड़ी केंद्र में पारूलडांगा टोला के बच्चे नामांकित हैं. घटना के बाद से टोला से एक भी बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र नहीं जा रहा है. गिरफ्तारी के लिए थाना में ज्ञापन सौंपा.
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सदस्यों ने बुधवार को थाना में ज्ञापन सौंप कर प्रखंड की ढेंगाम गांव के पारूलडांगा टोला निवासी जमुना सोरेन और उसकी पुत्री सुगी सोरेन को डायन के आरोप में पीटने, जानलेवा हमला करने, घर में तोड़ फोड़ करने, मवेशियों को हड़पने वाले गांव के सभी पुरुष और महिलाओं की गिरफ्तारी की मांग की है. महिलाओं ने कहा कि इस कांड का मास्टर माइंड ग्रामीणों को भड़काने वाले ओझा को सजा दी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >