हमारी जमीन छीनना चाहती है सरकार

गोइलकेरा. झामुुमो की बैठक में विधायक जोबा माझी ने कहा गोइलकेरा : वीर शहीद देवेंद्र मांझी के 22 वें शहादत दिवस पर 14अक्टुबर को गोइलकेरा हाट मैदान में आहूत विशाल श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने को लेकर झामुमो जिला कमेटी ने वनविश्रामागार में मंगलवार को विशेष बैठक की. बैठक में विधायक जोबा मांझी, जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर […]

गोइलकेरा. झामुुमो की बैठक में विधायक जोबा माझी ने कहा

गोइलकेरा : वीर शहीद देवेंद्र मांझी के 22 वें शहादत दिवस पर 14अक्टुबर को गोइलकेरा हाट मैदान में आहूत विशाल श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने को लेकर झामुमो जिला कमेटी ने वनविश्रामागार में मंगलवार को विशेष बैठक की. बैठक में विधायक जोबा मांझी, जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो,जिला सचिव सोनाराम देवगम व प्रखंड अध्यक्ष अकबर खान मौजूद थे.
बैठक में हजारीबाग के बड़कागांव में हुई पुलिस गोलीकांड के विरोध में 24 अक्टुबर को झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में स्थानीय नीति,सीएनटी व एसपीटी एक्ट,भूमि अधिग्रहण आदि मुद्दों पर 15 नवंबर को जमशेदपुर गोपाल मैदान में आहूत कोल्हान प्रमंडल स्तरीय महारैली में जिला की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जोबा मांझी ने कहा की जल,जंगल व जमीन के लिए हमारे पुर्वजों की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी. लाठी एवं गोली के बल पर राज्य सरकार आदिवासी तथा मुलवासी के जमीन को जबरन छीनकर उद्योगपतियों को देना चाहती है.
राज्य में भाजपा की सरकार रहते आदिवासी,मुलवासी सुरक्षित नहीं है. बैठक में दीपक प्रधान, प्रेम मुंडारी, इकबाल अहमद, जराहर बोयपाई, रघुनाथ तियु, गणेश बोदरा, सोमवारी बोदरा, बाबुलाल मेलगांडी, हरिश बोदरा,अदना कंडुलना,पाल सिंह मारला समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >