चाकुलिया थाना में शांति समिति की बैठक
एकता व भाईचारा में दुर्गापूजा और मुहर्रम मनाने का निर्णय
चाकुलिया : चाकुलिया थाना में मंगलवार की शाम शांति समिति की एक बैठक स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें दुर्गापूजा और मुहर्रम आपसी एकता और भाईचारा में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि विजया दशमी और मुहर्रम जुलूस में हिंदू और मुसलिम शामिल होकर एकता और भाईचारा का मिसाल कायम करें. जुलूस में स्वास्थ्य टीम रहने, गलियों में लाइट की व्यवस्था करने और सड़क पर उभरे गड्ढों को समतल करने की मांग की.
बैठक में सीओ सह प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी गणेश महतो ने कहा कि सड़क पर उभरे गड्ढों को भरने का काम जारी है. विभिन्न पूजा कमेटी निर्धारित समय मूर्ति का विसर्जन करें. उन्होंने कहा कि पूजा के अवसर पर मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. बाइपास से वाहनों को निकाला जायेगा. पूजा कमेटी पूजा के संचालन में शांति बनाये रखें, अगर किसी प्रकार की सूचना मिले तो इसकी जानकारी थाना को दें.
बैठक में प्रभारी डॉ एससी महतो, उप प्रमुख रंजीत गोप, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभु मल्लिक, शतदल महतो, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, शिव चरण हांसदा, मो गुलाब, मनींद्र नाथ पालित, गणेश रूंगटा, जगपत तिवारी, अनिल मिश्रा, असगर खान, मो इंजमाम, दिनेश सिंह, अभय महंती, सिद्धेश्वर सिंह, रशीद खान, निर्मलेंदु महतो, पतित बेरा आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान ने दिया.
