सुवर्णरेखा के पानी से सिंचाई के लिए सीएम से होगी मांग

डॉ गोस्वामी ने ग्रामीणों संग बैठक की बैठक में उपस्थित ग्रामीण. बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के चौरंगी मोड़ पर मंगलवार को मौदा पंचायत के नागरिकों की एक बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा व महिलाओं के विकास के लिए […]

डॉ गोस्वामी ने ग्रामीणों संग बैठक की

बैठक में उपस्थित ग्रामीण.
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के चौरंगी मोड़ पर मंगलवार को मौदा पंचायत के नागरिकों की एक बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा व महिलाओं के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं.
मुख्यमंत्री ने केवला से बामडोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का निर्देश देकर इस क्षेत्र के लोगों को सहूलियत प्रदान किया है. डॉ गोस्वामी ने सिंचाई के लिए सुवर्णरेखा
नदी का पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही. बैठक में चंडी चरण साव, गौरव पुष्टि, मुखिया सुलता मुंडा, केतकी नायक, निरंजन मुंडा, रवींद्र नायक, भानु कालिंदी, सरोजनी मुंडा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >