शक होने पर ग्रामीणों ने 20 सूत्री अध्यक्ष को दी जानकारी
थाने में दोनों युवक सो हो रही पूछताछ
दोनों युवक पोटका के कालिकापुर गांव के निवासी
डुमरिया : डुमरिया के कई गांवों में सोमवार को दो युवक अजीत भगत और चंदन दास प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पैसे लेकर ग्रामीणों से गैस आवेदन ले रहे थे. ग्रामीणों को दोनों युवकों पर शक हुआ. ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बसंत कुमार मदिना को दी. श्री मदिना ने दोनों युवकों से पूछताछ कर थाना पहुंचाया. इसकी जानकारी बीडीओ मृत्युंजय कुमार को दी गयी. बीडीओ ने कहा कि पैसे लेकर इस तरह की कोई योजना नहीं है. थाना प्रभारी दोनों युवकों से पूछताछ कर रहे हैं. पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर गांव निवासी दोनों युवकों ने बताया कि सोनारी के कागलनगर के राजा बाबू के कहने पर दोनों प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्रामीणों का गैस आवेदन भर रहे हैं.
