1825 में शुरू हुई थी झुंझका में दुर्गापूजा

सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी झुंझका :जमींदार गोहन, नयन व जेहुर सिंह ने शुरू की थी मां की पूजा झुझका सर्वजनिक दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्य. पटमदा : पटमदा के नक्सल प्रभावित झुंझका सार्वजनिक दुर्गापूजा की शुरुआत 1825 र्इ में क्षेत्र के जमींदार गोहन सिंह, नयन सिंह व जेहुर सिंह तीनों भाइयों ने संयुक्त रूप से गांव […]

सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी झुंझका :जमींदार गोहन, नयन व जेहुर सिंह ने शुरू की थी मां की पूजा

झुझका सर्वजनिक दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्य.
पटमदा : पटमदा के नक्सल प्रभावित झुंझका सार्वजनिक दुर्गापूजा की शुरुआत 1825 र्इ में क्षेत्र के जमींदार गोहन सिंह, नयन सिंह व जेहुर सिंह तीनों भाइयों ने संयुक्त रूप से गांव व परिवार की सुख शांति के लिए शुरू किया था. उसी समय से यहां लगातार मां दुर्गा की पूजा जारी है. यहां महानवमी के दिन मन्नते पूरी होने वाले परिवार के लोग पशु बलि देते हैं. महाषष्टी के दिन घट आगमन कर मां दुर्गा की पूजा का शुभारंभ किया जाता है. सप्तमी, अष्टमी, नवमी व दशमी के दिन यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम संथाली नृत्य, छप्पल-छप्पल नृत्य, काठी नाच, झूमर नाच आदि का आयोजन किया जाता है.
कमेटी पूरे गांव में लाइटिंग की व्यवस्था करती है. मां की प्रतिमा का निर्माण अजीत कालिंदी करते हैं. पूजा पुरोहित भुला के लघु ठाकुर करते हैं. पूजा कमेटी में समय सिंह अध्यक्ष के अलावा हाड़ीराम सिंह, विंदावन सिंह, तरणी सिंह, बुद्धेश्वर महतो, सनातन मार्डी, गुरुदास मांडी, हितुन सिंह, मंगल सिंह, बुद्धेश्वर सबर, हरेंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, महेश्वर सिंह, शंकर सिंह, देवेन सिंह, सत्तो सिंह, शिवचरण सिंह आदि सक्रिय सदस्य हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >