कृषि कार्य में नयी तकनीक का इस्तेमाल करें किसान

सांसद ने किसानों के बीच 23 लाख के उपकरण बांटे, कहा घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को फुलडुंगरी स्थित कृषि कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग द्वारा प्रदत 23 लाख के कृषि उपकरणों का किसानों के बीच वितरित किया. श्री महतो ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में जब तक नयी तकनीक का […]

सांसद ने किसानों के बीच 23 लाख के उपकरण बांटे, कहा

घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को फुलडुंगरी स्थित कृषि कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग द्वारा प्रदत 23 लाख के कृषि उपकरणों का किसानों के बीच वितरित किया. श्री महतो ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में जब तक नयी तकनीक का उपयोग किसान नहीं करेंगे. तब तक कृषि के क्षेत्र में क्रांति नहीं आ सकती है.
उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसानों के लिए कृषि इनपुट योजना से अनुदान में उपकरण देने की योजना सरकार ने लागू की है. किसानों के हित में सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के अलावे कई योजनाएं लागू की है. आने वाले दिनों में कृषि के क्षेत्र में झारखंड में बेहतर सुविधा प्रदान करने की पहल की जायेगी. मेसो परियोजना पदाधिकारी परमेश्वर भगत ने बताया कि पेडी ट्रांस प्लाटर, धान रोपनी मशीन धालभूमगढ़ के बुरूडीह के किसान खुदीराम मुर्मू, बड़ामारा के गुरु चरण हेंब्रम,
श्यामसुंदरपुर के साहेब राम सोरेन, गुड़ाबांदा के जोबा मनी किस्कू को दिया गया. दूसरी तरफ गुड़ाबांदा के सुड़ंगी के कुनाराम माझी, मुसाबनी के बारूनिया के किसान शुरू टुडू को पावर ट्रीलर दिया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, प्रभारी बीएओ पतीत पावन घोष, जतुआ पूर्ति, उत्तम कुमार डे, प्रहलाद कुमार पुष्टि, दिलीप कुमार डे उपस्थित थे.
किसान को पावर ट्रीलर देते सांसद और अन्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >