पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर पंचायत अंतर्गत पगरोसाई गांव की मूर्तिकार नाबालिग के साथ बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश भकत गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की शाम को शौच के लिए घर से निकली पगरोसाई गांव की 16 वर्षीय नाबालिग को कालिकापुर के नरेश भकत, सूरज भकत ऊर्फ खेड़ु तथा दो अन्य ने अगवा कर बोलेरो से रात को काड़ाडुबा ले गये.
जहां उसे रात में रखने के बाद सुबह बांकी ले गये. जहां युवती को पांच दिन तक रखा और वहां नरेश भकत ने उसके साथ बलात्कार किया. इस दौरान नाबालिग घर पहुंचा देने की गुहार लगाती रही, लेकिन नरेश भकत ने उसे किसी को नहीं बताने, बताने पर बाहर भेज देने व जान से मारने आदि की धमकी देता रहा. नाबालिग को 23 सितंबर को जादूगोड़ा क्वार्टर होते हुए कालिकापुर लाया गया. जहां से नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची और आप बीती परिवार को सुनायी.
जिसके बाद पीड़िता के बयान पर यह मामला दर्ज किया गया. नरेश भकत शादी शुदा है एवं ऑटो चलाने का काम करता है. पोटका थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भादवि की धारा 363, 376 तथा 34 पोक्सो के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी नरेश भकत को गिरफ्तार कर लिया है.
