42.6 लाख का चावल लदा ट्रक लापता, केस

घाटशिला से महाराजगंज जा रहा था वाहन घाटशिला : घाटशिला से पटना के महाराजगंज जा रहे 42 लाख 6 हजार का 20 टन डबल एरोप्लेन ब्रांड का चावल ट्रक के साथ गायब मामले में थाने में ट्रांसपोर्टर, ट्रक मालिक और चालक पर हेराफेरी करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस संबंध में मां सांकबरी ग्लोबल […]

घाटशिला से महाराजगंज जा रहा था वाहन

घाटशिला : घाटशिला से पटना के महाराजगंज जा रहे 42 लाख 6 हजार का 20 टन डबल एरोप्लेन ब्रांड का चावल ट्रक के साथ गायब मामले में थाने में ट्रांसपोर्टर, ट्रक मालिक और चालक पर हेराफेरी करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस संबंध में मां सांकबरी ग्लोबल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रोहित अग्रवाल ने ट्रक (जेएच 12बी/3356) के चालक सुदर्शन सिंह, ट्रांसपोर्टर नितिन और ट्रक मालिक के खिलाफ घाटशिला थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्राथमिकी में कहा गया है कि आंध्र पार्किंग डिमना से पटना के महाराजगंज के लिए चालक सुदर्शन सिंह ट्रक लेकर 13 सितंबर को श्री अग्रवाल के प्लांट से 800 बोरा चावल लाद कर चला. प्रति बोरा 25 किलो चावल लदा था. चालक ने श्री अग्रवाल से 7 हजार रुपये अग्रिम राशि ली. ट्रक 15 सितंबर की सुबह 8.03 बजे फोन किया, तो पता चला कि ट्रक का टायर फट गया.
16 सितंबर को भी ट्रक नहीं पहुंचा तो 5.21 बजे की शाम को चालक से बात हुई. वह बोला कि कोडरमा में हैं. 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है. 18 सितंबर को चावल डिलिवरी कर देगा. 18 सितंबर को ट्रक नहीं पहुंचा, तो शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है. इसके बाद ट्रांसपोर्टर से बात की.
वह भी जानकारी नहीं दे पाया. उसने बताया कि टाटा के दूसरे टांसपोर्टर से वाहन लिया है. इसके बाद उन्होंने ट्रक का पेपर देखा और पाया कि पेपर फर्जी है. झारखंड के वेबसाइट पर वाहन संख्या डाला तो, ऑनर बुक और इंजन नंबर अलग निकला. उसी तरह इंश्योरेंस भी फर्जी था. इससे पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है. उन्होंने कहा है कि घटना वाहन मालिक, चालक और ट्रांसपोर्टर की
मिलीभगत है.
डबल एरोप्लेन ब्रांड का 20 टन चावल था
ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर व चालक पर आरोप
जानलेवा हमले में 5 साल की सश्रम जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >