घाटशिला कॉलेज में परीक्षा आज

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण डॉ पीके पानी के आदेशानुसार अल्टरनेटिव अंगरेजी और बांग्ला विषय की परीक्षा 14 सितंबर को दस बजे से होगी. कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज ने बताया कि 50 अंक के अल्टरनेटिव अंगरेजी और बांग्ला विषय की परीक्षा पिछले दिनों आउट सिलेबस प्रश्न पूछे जाने के कारण […]

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण डॉ पीके पानी के आदेशानुसार अल्टरनेटिव अंगरेजी और बांग्ला विषय की परीक्षा 14 सितंबर को दस बजे से होगी. कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज ने बताया कि 50 अंक के अल्टरनेटिव अंगरेजी और बांग्ला विषय की परीक्षा पिछले दिनों आउट सिलेबस प्रश्न पूछे जाने के कारण स्थगित करायी गयी थी. उक्त परीक्षा 14 सितंबर को कॉलेज में होगी. उन्होंने अल्टरनेटिव बांग्ला और अंगरेजी विषय की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों से परीक्षा में भाग लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >