चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड स्थित चंदनपुर स्थित सुवर्णरेखा नदी बालू घाट के लीज धारक आनंद महतो के खिलाफ फर्जी चालान निर्गत करने की शिकायत मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में हुई है. इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी ने लीज धारक धालभूमगढ़ के नूतनडीह निवासी आनंद महतो पिता विनोद महतो को नोटिस जारी कर कारण पूछा है. कहा गया है कि सात दिनों के अंदर इसका उचित कारण नहीं बताने पर असमय बालू घाट की परिसमाप्ति करते हुए आपके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.
चंदनपुर बालू घाट के लीज धारक को नोटिस
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड स्थित चंदनपुर स्थित सुवर्णरेखा नदी बालू घाट के लीज धारक आनंद महतो के खिलाफ फर्जी चालान निर्गत करने की शिकायत मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में हुई है. इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी ने लीज धारक धालभूमगढ़ के नूतनडीह निवासी आनंद महतो पिता विनोद महतो को नोटिस जारी कर कारण पूछा है. […]

कहा गया है कि मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र झारखंड को प्राप्त संवाद संख्या 2016- 53637 दिनांक 30 जुलाई 2016 में आवेदक ने शिकायत की है. इसमें आप पर चंदनपुर बालू घाट से वाहन मालिक जावेद खान, रंजित कुईरी, सुरेश सिंह, मो वसीम, राजू सिंह, अशोक यादव, रविपाल चंद्रपाल और शिव कुमार को अप्रैल 2016 से फर्जी चालान दिया जा रहा है. विदित हो कि उक्त बालू घाट से फर्जी चालान देने की शिकायत वाहन मालिकों ने खनन विभाग से कई बार की थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. इसके बाद इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में की गयी.
सीएम जन संवाद केंद्र में फर्जी चालान देने की हुई थी शिकायत
सात दिनों में उचित कारण नहीं बताने पर कार्रवाई की चेतावनी