जादूगोड़ा : सवारी वाहन पटलने से महिला की मौत

जादूगोड़ा : राखा–मुसाबनी मुख्य मार्ग पर राखा कॉपर कॉलोनी के समीप रविवार की सुबह एक टाटा मैजिक वाहन (जेएच05एडब्लू–8380) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस दुर्घटना में वाहन पर सवार एक महिला पेचा सबर (55) की मौत हो गयी, जबकि छह लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को यूसिल जादूगोड़ा […]

जादूगोड़ा : राखा–मुसाबनी मुख्य मार्ग पर राखा कॉपर कॉलोनी के समीप रविवार की सुबह एक टाटा मैजिक वाहन (जेएच05एडब्लू–8380) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस दुर्घटना में वाहन पर सवार एक महिला पेचा सबर (55) की मौत हो गयी, जबकि छह लोग घायल हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल लाया गया. गंभीर रूप से घायल झरिया की पेचा सबर (55) को एमजीएम अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घायल राजदोहा के विभूति सोरेन (36), आदित्यपुर आिशयाना निवासी निराशी लोहार (23),
मिठु लोहार (34), डेविड लोहार (14), कुलगोड़ा के गुमी हांसदा (20) और शकुंतला देवी (50) का इलाज चल रहा है. सूचना पाकर जादूगोड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंची. बताया जाता है कि टाटा मैजिक नरवा से मुसाबनी की ओर जा रहा था. राखा कॉपर कॉलोनी समीप एक गाड़ी को ओवरटेक करने में वह अनियंत्रित होकर पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >