सीएम जनसंवाद में रखेंगे प्रगति ट्रेडर्स का मामला

झारखंड अगेंस्ट करप्शन जिला कमेटी के संयोजक ने कहा घाटशिला : लालडीह में चलाये जा रहे प्रगति ट्रेडर्स का मामला मुख्यमंत्री जनसंवाद में रखा जायेगा. ताकि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर मामले का खुलासा किया जा सके. उक्त बातें घाटशिला के आकाशदीप होटल में रविवार की शाम को झारखंड अगेंस्ट करप्शन जिला कमेटी के संवाददाता […]

झारखंड अगेंस्ट करप्शन जिला कमेटी के संयोजक ने कहा

घाटशिला : लालडीह में चलाये जा रहे प्रगति ट्रेडर्स का मामला मुख्यमंत्री जनसंवाद में रखा जायेगा. ताकि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर मामले का खुलासा किया जा सके. उक्त बातें घाटशिला के आकाशदीप होटल में रविवार की शाम को झारखंड अगेंस्ट करप्शन जिला कमेटी के संवाददाता सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक सह प्रभारी रामनाथ राय ने कही. उन्होंने कहा कि गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज के किनारे लगी लाइटों की मरम्मत कराने और स्टेशन के आसपास की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग दुर्गा पूजा से पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर की जायेगी.
उन्होंने कहा कि सड़क पर बारिश का पानी जमने लगा है. कॉलेज रोड पर बहते पानी के मामले में प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा. काशिदा की मंडल दंपती की हत्या, अभय ठाकुर के पुत्र की हत्या का खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर पायी है. थाना क्षेत्र में लगातार दो माह से हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है. सम्मेलन को जिला सचिव अजीत कुमार पांडेय, अनुमंडल प्रभारी विमान विश्वास ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >