मुसाबनी : रविवार की शाम को राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने सुरदा राजीव चौक पर राजीव गांधी की मूर्ति की सौंदर्यीकरण योजना का उदघाटन किया. योजना उदघाटन के बाद प्रखंड अध्यक्ष तोता माहली की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में विभिन्न दलों के 200 लोग कांग्रेस में शामिल हुए.
उनका राज्य सभा सांसद ने माला पहना कर स्वागत किया. डॉ बलमुचु ने कहा कि कांग्रेस परिवार में जुड़ने वालों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. कांग्रेस में शामिल होने वालों के साथ पार्टी हर सुख-दुख में साथ देगी. कोष से अति शीघ्र सुरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरगाढ़ में हाइमास्ट लाइट लगेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की बेरोजगारों को रोजगार देने की घोषणा फिसड्डी साबित हो रही है. पार्टी में दुलकीडीह के किशुन सोरेन,
जानुम टांडी के सुनील मुर्मू, तालडीह के कुनू हांसदा, दुर्गा बस्ती के डिबर बानरा, सिराम बारी, सोमायडीह के गुलाम सोय, कान्हू मुर्मू, फॉरेस्ट ब्लॉक के सन्नी दोंगो, अनिल दोंगो के नेतृत्व में 200 ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थामा. कार्यक्रम को सुचारू से चलाने में शमशेर खान, गुरुदास मुर्मू ने अहम भूमिका अदा की. मौके पर मो नसीम, गणेश सिंह, हराधन पातर, साना लामा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
