शिबू रंजन खां मेमोरियल :आरपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता 2 से
15 को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
चाकुलिया : चाकुलिया के स्कूल ऑफ क्रिकेट मैदान में रविवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन चाकुलिया कमेटी की एक बैठक बापी महंती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्व शिबू रंजन खां मेमोरियल आरपीएल लीग ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर को प्रतियोगिता की शुरू करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता में कुल छह टीम हिस्सा लेंगी.
इनमें 90 खिलाड़ी होंगे. सभी खिलाड़ियों को अपना पंजीयन 500 रुपये देकर 11 सितंबर तक कराना होगा. खिलाड़ियों की नीलामी 15 सितंबर को स्कूल ऑफ क्रिकेट मैदान में होगी. प्रतियोगिता के विजेता टीम को 35,000, उप विजेता टीम को 25,000 का पुरस्कार दिया जायेगा. प्रतिोयगिता में कुल पुरस्कार की राशि 75,000 रुपये हैं. बैठक में विष्णुकांत शर्मा, देवानंद सिंह, संजय लोधा, दीपक झुनझुनवाला, कमल पसारी, मो भूटान, राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
विजेता टीम को 35 व उप विजेता टीम को मिलेगा 25 हजार
