बहरागोड़ा में रंगड़ो खाल पर बनेगा पुल

बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी की अनुशंसा पर बहरागोड़ा प्रखंड की नेडरा-गम्हरिया पंचायत में मालुआ और बूढ़ीडाही के बीच रंगड़ो खाल पर पुल का निर्माण होगा. यहां के ग्रामीण काफी दिनों से एक पुल की मांग कर रहे थे. बुधवार को विधायक और जिप सदस्य अर्जुन पूर्ति, जिप सदस्य के प्रतिनिधि ललित मांडी के साथ […]

बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी की अनुशंसा पर बहरागोड़ा प्रखंड की नेडरा-गम्हरिया पंचायत में मालुआ और बूढ़ीडाही के बीच रंगड़ो खाल पर पुल का निर्माण होगा. यहां के ग्रामीण काफी दिनों से एक पुल की मांग कर रहे थे. बुधवार को विधायक और जिप सदस्य अर्जुन पूर्ति, जिप सदस्य के प्रतिनिधि ललित मांडी के साथ ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के जेइ परमानंद मिस्त्री विश्वकर्मा और मेकन इंफ्रा प्रावि के एजेंसी के अभियंताओं ने स्थल का मुआयना किया. मेकन इंफ्रा प्रालि इस पुल का डीपीआर बनायेगा.

उक्त स्थल पर लगभग 10 साल पूर्व सुनिश्चित रोजगार योजना से एक पुल बना था. पुल छोटा होने के कारण दोनों छोर पर मिट्टी का कटाव हो गया था. नतीजतन पुल खाल के बीच में था. बरसात में इस मार्ग पर आवागमन ठप हो जाता था. ग्रामीणों के मुताबिक पुल बन जाने से कई पंचायतों के 25 गांव के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. खंडामौदा में एनएच छह से चित्रेश्वर सड़क जुड़ जायेगी. विधायक ने कहा कि इलाके के ग्रामीण काफी दिनों से यहां एक पुल की मांग कर रहे थे. इसलिए मैंने एक पुल की अनुशंसा की थी.
अभियंता ने स्थल का मुआयना किया
स्थल पर विधायक और कनीय अभियंता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >