एसडीओ ने सीओ को दिये जांच के आदेश

नटियापाल में क्वार्ट्ज खनन का मामला बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नटियापाल में सुवर्णरेखा नदी के किनारे क्वार्ट्ज पत्थर खनन मामले में एसडीओ ने अंचलाधिकारी अभय कुमार झा को जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी. विदित हो कि उक्त स्थल पर खनन विभाग के नियमों को धत्ता […]

नटियापाल में क्वार्ट्ज खनन का मामला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नटियापाल में सुवर्णरेखा नदी के किनारे क्वार्ट्ज पत्थर खनन मामले में एसडीओ ने अंचलाधिकारी अभय कुमार झा को जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी. विदित हो कि उक्त स्थल पर खनन विभाग के नियमों को धत्ता बता कर भारी मात्रा में क्वार्ट्ज पत्थर का खनन हो रहा था. पत्थरों को ट्रकों से ओड़िशा के कटक भेजा जाता था. जब्त ट्रक ओड़िशा का है.
अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त स्थल पर खनन के लिए किसी को खनन विभाग से लीज प्राप्त है या नहीं. अगर किसी को लीज प्राप्त है तो इसके लिए पर्यावरणीय स्वीकृति मिली है या नहीं. अंचल कार्यालय और वन विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला है या नहीं. सुवर्णरेखा नदी से इतने करीब खनन जांच का विषय है. इन्हीं सब तथ्यों की जांच के लिए अनुमंडलाधिकारी ने सीओ को आदेश दिया है.
खनन स्थल से जब्त ट्रक और जेसीबी रखी है थाने में
सीओ के जांच प्रतिवेदन के बाद होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >