बहरागोड़ा : रेड लाइट एरिया के कारण बेटे-बेटियों की शादी में होती थी परेशानी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच-33 के किनारे इंदिरा आवासों में वर्षों से संचालित रेड लाइट एरिया से सटी कॉलोनियों के निवासी परेशान थे. लोगों ने बताया कि इसके कारण यहां के बेटे और बेटियों की शादियां रूक गयी थी. महिलाओं का शाम को घर से निकलना मुश्किल हो गया था. इससे त्रस्त कई लोगों ने […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच-33 के किनारे इंदिरा आवासों में वर्षों से संचालित रेड लाइट एरिया से सटी कॉलोनियों के निवासी परेशान थे. लोगों ने बताया कि इसके कारण यहां के बेटे और बेटियों की शादियां रूक गयी थी. महिलाओं का शाम को घर से निकलना मुश्किल हो गया था. इससे त्रस्त कई लोगों ने अपने घर बेच डाले. रेड लाइट रिया बंद होने से यहां के लोगों को राहत मिली है.

सभी को भेजा गया जेल : यहां से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल की तीन युवती और पांच युवकों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. जेल भेजने के पूर्व पुलिस ने सभी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करायी. संचालिका जोसना उर्फ छाया भी फरार है. इससे आसपास की कॉलोनियों के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है. पुलिस ने फरमान जारी कर दिया है कि इन इंदिरा आवासों में वैसे लोग रहेंगे, जिनके पास वोटर कार्ड व आधार कार्ड होंगे.
1990 के आसपास शुरू हुआ था धंधा : सूत्रों के अनुसार वर्ष 1990 के आसपास इन इंदिरा आवासों में देह व्यापार का धंधा शुरू हुआ. पश्चिम बंगाल की युवतियों को लाकर यहां देह व्यापार का धंधा जोर पकड़ता गया. इस अड्डे पर बंगाल, ओड़िशा और झारखंड के लोगों का जमावड़ा होने लगा. पुलिस ने इस अड्डे को खत्म करने के लिए कई बार प्रयास किया.
एड्स से दर्जनों की हुई मौत
बहरागोड़ा व आसपास पिछले 15 वर्षों में एड्स से दर्जनों पुरुष और महिलाओं की मौत हुई. इसके बाद एड्स नियंत्रण के लिए पहल शुरू हुई. कई संस्थाओं ने एड्स नियंत्रण पर
काम शुरू किया. विभिन्न होटलों में कंडोम के बॉक्स लगाये गये. रेड लाइट में भी कंडोम उपलब्ध कराये जाने लगे. सेक्स वर्करों को संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. सेक्स वर्करों के खून की जांच होने लगी.
पुलिस की कार्रवाई से लोगों को राहत
पटमदा-पाेटका-जादूगाेड़ा
स्थायीकरण के लिए एकजुट हों

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >