तेरेंगा : महिला समिति की अध्यक्ष पर राशि गबन का आरोप

घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड की केंदाडीह पंचायत के तेरेंगा गांव की महिला समिति की अध्यक्ष रेखा दास पर 19 समितियों को विकास मद में मिली राशि गबन करने का आरोप लगा है. इस बाबत शनिवार को सुबला रजवाड़, कौशल्या रानी राय, लता रजवाड़ और रूमा दत्ता ने मुख्यमंत्री के नाम अनुमंडलाधिकारी को आवेदन देकर रेखा […]

घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड की केंदाडीह पंचायत के तेरेंगा गांव की महिला समिति की अध्यक्ष रेखा दास पर 19 समितियों को विकास मद में मिली राशि गबन करने का आरोप लगा है. इस बाबत शनिवार को सुबला रजवाड़, कौशल्या रानी राय, लता रजवाड़ और रूमा दत्ता ने मुख्यमंत्री के नाम

अनुमंडलाधिकारी को आवेदन देकर रेखा दास को समिति के अध्यक्ष से हटाने की मांग की है. मुख्यमंत्री को लिखे आवेदन में कहा गया है कि
19 महिला समितियों की अध्यक्ष केंदाडीह की रेखा दास की कार्यशैली से समिति की सदस्य दुखी हैं. सरकारी अनुदान के तहत स्वयं सहायता समूह को मिली राशि का गबन कर लिया गया है. उनके कारण
केंदाडीह की समिति का विकास नहीं हो रहा है. समिति की सदस्यों के साथ गाली-गलौज करती हैं. आवेदन में अध्यक्ष पर बीपीएल का लाभ लेने का आरोप है.
आवेदन में उनका नाम बीपीएल सूची से हटा कर महिला समिति की अध्यक्ष पद से मुक्त कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है.
समिति की सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
अनुमंडल कार्यालय में महिला समिति की सदस्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >