पिस्तौल की नोक पर हुई बाइक छिनतई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थानांतर्गत एनएच छह पर सुवर्णरेखा लॉज के पास गुरुवार की रात नौ बजे यामाहा एक्स टू बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर बनमाली सीट नामक युवक से पल्स बाइक छीन ली. वहीं बनमाली सीट की पिटाई की. बनमाली सीट बहरागोड़ा से ओड़िशा के झारपोखिरिया अपनी पल्सर […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थानांतर्गत एनएच छह पर सुवर्णरेखा लॉज के पास गुरुवार की रात नौ बजे यामाहा एक्स टू बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर बनमाली सीट नामक युवक से पल्स बाइक छीन ली. वहीं बनमाली सीट की पिटाई की. बनमाली सीट बहरागोड़ा से ओड़िशा के झारपोखिरिया अपनी पल्सर बाइक से जा रहा था.

सुवर्णरेखा लॉज के पास हेलमेट पहने दोनों अपराधियों ने बनमाली सीट को रोका. उसकी पिटाई कर पिस्तोल की नोक पर पल्सर बाइक छीन कर बहरागोड़ा की फरार हो गये. इस संबंध में बमनाली सीट ने बहरागोड़ा थाने में दो अज्ञात के खिलाफ पिटाई व छिनतई का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

हेलमेट पहने दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
जोड़ाम उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं बैठते हैं चिकित्सक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >