चाकुलिया: जगन्नाथपुर ने जीता उदघाटन मैच
चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय स्टेडियम में चाकुलिया फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बिरसा मुंडा नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मैच रविवार को घाटशिला के जगन्नाथपुर और सोनाहातु के बीच खेला गया. जगन्नाथपुर ने उदघाटन मैच जीता. प्रतियोगिता का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान व 20 सूत्री कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष शंभुनाथ मल्लिक ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और फुटबॉल को किक मार कर किया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया है. विजेता टीम को 12 हजार और उप विजेता टीम को आठ हजार रुपये दिये जायेंगे. मौके पर 20 सूत्री के सदस्य मो अफजल, देवानंद सिंह, लखन मांडी, अप्पु महतो, नाटा राय आदि उपस्थित थे.
