शराबी पति की पिटाई से भाग रही थी महिला
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के कांटाबानी गांव के पाल टोला में शराबी प्रवीर पाल के कारण उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र रंजन पाल की मौत हो गयी. शुक्रवार रात 11 बजे प्रवीर नशे में पत्नी प्रतिमा पाल की पिटाई करने लगा. जान बचाने के लिए प्रतिमा पुत्र रंजन को गोद में लेकर भागी. इसी दौरान वह बच्चे सहित कच्चे कुएं में गिर गयी. जिससे रंजन की मौत हो गयी. प्रतिमा जख्मी हो गयी. ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से रात ढाई बजे निकाला.
गिरने के बाद साढ़े तीन घंटे तक कुएं में बेसुध पड़ी रही घायल प्रतिमा. पति प्रवीर पाल गिरफ्तार.
सिटी फर्स्ट
