घाटशिला : जंगली हाथी रौंद रहे मकई की फसल

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटी आसना पंचायत के गांवों में जंगली हाथियों का तांडव जारी है. हाथियों के उपद्रव से किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. हाथियों से क्षेत्र में दहशत है. ग्रामीण रात भर सो नहीं पा रहे हैं. जंगली हाथी मकई की फसल और धान रोपित पौंधे रौंद रहे हैं. […]

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटी आसना पंचायत के गांवों में जंगली हाथियों का तांडव जारी है. हाथियों के उपद्रव से किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. हाथियों से क्षेत्र में दहशत है. ग्रामीण रात भर सो नहीं पा रहे हैं. जंगली हाथी मकई की फसल और धान रोपित पौंधे रौंद रहे हैं. पंचायत के बोगडुबा गांव के चतरोकोचा के आसपास सोमवार को हाथियों जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने बिशु हेंब्रम, नागेन सिंह, गणेश सिंह, मार्डी सिंह, नगेन सिंह, भुगू सोरेन, सिंगराय हेंब्रम, सिंगु सोरेन की खेत में लगी मकई की फसल को नुकसान पहुंचाया है. हाथियों ने खेत में लगाये गये धान की फसल को रौैंद दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >