घाटशिला : घाटशिला रेंज के बासाडेरा गांव में जंगली हाथियोंं से त्रस्त लोगों ने ग्राम प्रधान गौर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक की. ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बासाडेरा गांव को हाथियों से बचाने के लिए ट्रेंच खोदवाया जाये. बासाडेरा के चारों तरफ वन विभाग ट्रेंच खोदवाये. ग्रामीणों ने कहा कि बासाडेरा से धारागिरी तथा जुगनी भटिया के पास एक वॉच टावर लगाया जाय. इस पर ग्रामसभा से सहमति ली गयी.
धान के पौधों के नष्ट होने के मामले में वन विभाग को आवेदन देने पर चर्चा हुई. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि मोसो सोरेन, बुद्धेश्वर सिंह, रोमेन नमाता, कृष्ण सबर, नवीन सबर, माकुल सबर, नकुल सबर, बनमाली सबर, किरिटी सबर, विश्वनाथ मन्ना, निरंजन माझी, रवि सबर, मनोहर सिंह, बुद्धेश्वर सिंह, संतोष सिंह उपस्थित थे.
