चाईबासा : पुल से गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के एस मोड़ पर शुक्रवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीसरा युवक गाड़ीखाना निवासी विक्की कारवा (21) गंभीर रूप से घायल हो गया. मरने वालों में चाईबासा के गाड़ीखाना निवासी पिंकू बेहरा (25) और सुपलाई निवासी फ्रांसिस जेवियर देवगम (28) […]

चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के एस मोड़ पर शुक्रवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीसरा युवक गाड़ीखाना निवासी विक्की कारवा (21) गंभीर रूप से घायल हो गया. मरने वालों में चाईबासा के गाड़ीखाना निवासी पिंकू बेहरा (25) और सुपलाई निवासी फ्रांसिस जेवियर देवगम (28) शामिल हैं. तीनों युवक शाम को चाईबासा से चक्रधरपुर की ओर बाइक से जा रहे थे.

एस मोड़ के पास पहुंचकर उनकी बाइक असंतुलित होकर बाइक पुल से नीचे गिर गयी. इसमें पिंकू और फ्रांसिस पुल से नीचे गिर गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. जबकि, तीसरा युवक विक्की पुल के ऊपर ही गिरा पड़ा रहा. घटना की सूचना
पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सदर अस्पताल भेज दिया.
वहां पिंकू और फ्रांसिस को मृत घोषित कर दिया गया. घायल विक्की के सिर में अंदरूनी गंभीर चोट लगी है. उसे टाटा रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >