हॉस्टल में छात्र रामचंद्र की हत्या का मामला

हॉस्टल में छात्र रामचंद्र की हत्या का मामला घाटशिला : घाटशिला के बेथनी छात्रावास की छत पर 27 जून की रात छात्र रामचंद्र गिरी (10) की हत्या मामले में जमशेदपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत में एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि हत्या के बाद बीरबल ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था. हत्या […]

हॉस्टल में छात्र रामचंद्र की हत्या का मामला

घाटशिला : घाटशिला के बेथनी छात्रावास की छत पर 27 जून की रात छात्र रामचंद्र गिरी (10) की हत्या मामले में जमशेदपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत में एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि हत्या के बाद बीरबल ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था. हत्या के बाद बीरबल ने गमछा से हाथ में लगे खून को पोंछा था. उसने गमछे को पहले पानी से धोया. खून का दाग नहीं मिटने पर उसने गमछे को एक काले रंग की प्लास्टिक में डालकर फेंक दिया था.
पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल को सील कर दिया. जांच के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस को बताया कि देर रात दोनों को छात्रावास में अपने कमरे के बेड से गायब देखा गया था. कुछ ने बाथरूम में गमछा से खून धोते भी बीरबल को देखा था. सभी का बयान लेने पर पुलिस की जांच की कड़ी मजबूत हुई. पुलिस ने इसी मामले में हॉस्टल में 16 बच्चों का डीएनए टेस्ट के लिए खून का सैंपल लिया था. उन्होंने बताया कि अभी कुछ फॉरेंसिक जांच बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >