विधायक ने विशेषाधिकार हनन का केस चलाने के लिए विस अध्यक्ष से आदेश मांगा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के स्थल पर विधायक कुणाल षाड़ंगी के नाम का शिलापट्ट लगाने और फिर तोड़ देने के मामले में बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और संबंधित संवेदक के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला चलाने के लिए विधान सभा […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के स्थल पर विधायक कुणाल षाड़ंगी के नाम का शिलापट्ट लगाने और फिर तोड़ देने के मामले में बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और संबंधित संवेदक के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला चलाने के लिए विधान सभा के अध्यक्ष को पत्र लिखा है.

पत्र में कहा गया है कि चंदनपुर में पिताजुड़ी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम किया जा रहा है. योजना का शिलान्यास मैंने नहीं किया. मेरी अनुमति लिए बगैर
योजना स्थल पर मेरे नाम और पदनाम का शिलापट्ट लगा दिया गया. काम भी चालू कर दिया गया. जानकारी मिलने पर मैंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि काम चालू है. दूसरे दिन पता चला कि मेरे नाम और पद नाम से लगे शिलापट्ट को तोड़ दिया गया. इस योजना को ड्रॉइंग की स्वीकृति नहीं मिली है. संवेदक ने चंदनपुर पंचायत मंडप पर कब्जा कर गोदाम बनाया गया है. ऐसे में विभाग के कार्यपालक अभियंता व संवेदक के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >