बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के दक्षिणशोल गांव के किसानों ने 26 जुलाई को श्रमदान से 800 फीट कच्चा नाला बनाकर शाखा केनाल में छेद कर दिया था, ताकि खेत तक पानी पहुंचे. नाला का निर्माण ऊंचाई पर किये जाने के कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंचा. इसके बावजूद किसान हार मानने को तैयार नहीं हैं. बुधवार को फिर से 150 किसान श्रमदान से दूसरे स्थान पर कच्चा नाला बनाने में जुटे रहे.
बहरागोड़ा : दोबारा नाला बना रहे किसान
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के दक्षिणशोल गांव के किसानों ने 26 जुलाई को श्रमदान से 800 फीट कच्चा नाला बनाकर शाखा केनाल में छेद कर दिया था, ताकि खेत तक पानी पहुंचे. नाला का निर्माण ऊंचाई पर किये जाने के कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंचा. इसके बावजूद किसान हार मानने को तैयार नहीं हैं. बुधवार […]

किसानों का कहना है कि अल्प वृष्टि से इस साल गांव में धान की रोपनी शुरू नहीं हुई है. केनाल में पानी आने से उम्मीद की एक किरण जगी है. केनाल से खेत पानी ले जाने के
लिए विभाग की ओर से नाली नहीं बनायी गयी है. इसलिए बाध्य होकर श्रमदान से नाला बनाया जा रहा है. केनाल में छोटा सा छेद कर खेत तक पानी ले जाया जायेगा,
ताकि धान की रोपनी हो सके. किसानों ने आज स्थल पर ही खिचड़ी बनायी. सभी ने खिचड़ी खायी और दिन भर नाला खोदते रहे.
कैनाल में छेद करने व नाला बनाने के बाद भी खेतों में नहीं पहुंचा पानी