पारा शिक्षकों को शासकीय शिक्षकों में समायोजन की मांग

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के वन विश्रामागार में गुरुवार को पारा शिक्षक संघ की बैठक रायसेन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पारा शिक्षकों के शासकीय शिक्षक में समायोजन करने, पारा शिक्षकों को परिवर्तित मानदेय देने, सेवानिवृत्त के बाद सामाजिक सुरक्षा देने आदि विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि झारखंड छोड़ अन्य […]

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के वन विश्रामागार में गुरुवार को पारा शिक्षक संघ की बैठक रायसेन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पारा शिक्षकों के शासकीय शिक्षक में समायोजन करने, पारा शिक्षकों को परिवर्तित मानदेय देने, सेवानिवृत्त के बाद सामाजिक सुरक्षा देने आदि विषयों पर चर्चा की गयी.

बैठक में कहा गया कि झारखंड छोड़ अन्य राज्यों में पारा शिक्षकों को शासकीय शिक्षकों में समायोजन, वेतमान, सामाजिक सुरक्षा भी सरकार दे रही है. शुक्रवार को सीएम के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जायेगा. 25-26 जुलाई को विस घेराव में पारा शिक्षक शामिल होंगे. बैठक में प्रशांत कुमार, राजेश मुखर्जी, लाखाई हांसदा, चुनी लाल दास, भरत दिगार, पवित्र साव, दुलारी मुर्मू, खुर्शीदा बानो, पूर्णिमा महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >