वाहन के धक्के से साइकिल सवार जख्मी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डाबरा के पास एनएच 33 पर शनिवार की रात करीब नौ बजे एक अज्ञात वाहन के धक्का से साइकिल सवार रवि लाल टुडू नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वह साइकिल से महेशपुर की ओर जा रहा था. रविलाल अोड़िशा के सारसकोना थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डाबरा के पास एनएच 33 पर शनिवार की रात करीब नौ बजे एक अज्ञात वाहन के धक्का से साइकिल सवार रवि लाल टुडू नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वह साइकिल से महेशपुर की ओर जा रहा था. रविलाल अोड़िशा के सारसकोना थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी है.

धक्का मार कर चालक वाहन लेकर टाटा की ओर भाग निकला. गंभीर हालत में रविलाल एनएच के किनारे तड़प रहा था. बहरागोड़ा से लौट रहे झाविमो नेता समीर महंती ने उसे अपने वाहन से सीएचसी

पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >