गोपालपुर में सब-वे के लिए मांगी एनओसी

रेलवे सड़क की स्थिति दयनीय, बारिश से जमा कचरा मऊभंडार : आइसीसी कारखाना से तांबा चोरी करते पकड़ाया घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कारखाना से शनिवार की शाम तीन किलो चोरी का तांबा के साथ पकड़ाये ठेका मजदूर बजरंगी करूआ को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया. सुरक्षा कर्मी जीप पर बैठा कर उसे ओपी ले जा […]

रेलवे सड़क की स्थिति दयनीय, बारिश से जमा कचरा

मऊभंडार : आइसीसी कारखाना से तांबा चोरी करते पकड़ाया
घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कारखाना से शनिवार की शाम तीन किलो चोरी का तांबा के साथ पकड़ाये ठेका मजदूर बजरंगी करूआ को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया. सुरक्षा कर्मी जीप पर बैठा कर उसे ओपी ले जा रहे थे. बजरंगी करूआ जीप से कूद कर फरार हो गया. इस संबंध में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शाम 5 बजे की पाली में कंपनी से काम कर लौटने के बाद गेट से बाहर निकलने ही सुरक्षा कर्मियों ने बजरंगी करूवा की तलाशी लेनी शुरू की.
वह अपने पैंट के नीचे जूता में दो पाइप और दूसरे पैर में एक तांबा का पाइप चोरी कर ले जा रहा था. तलाशी के दौरान उसके पास से तांबा निकला. इस संबंध में मऊभंडार ओपी में आइसीसी कंपनी के सुरक्षा पदाधिकारी लखन चंद्र हांसदा के बयान पर बजरंगी करूवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >