पंचायत ने किया वृक्ष कटाई का विरोध

गालूडीह : गालूडीह को मोहनी बाबू बंगले के आस पास लगे आम, जामुन, सीमल के करीब 40-50 पुराने वृक्षों की कटाई का महुलिया और उलदा पंचायत के मुखिया सुभाष और सुमित्रा हेंब्रम ने विरोध जताया है. मुखिया ने कहा कि एक तरफ सरकार पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प ले रही है, वहीं दूसरी तरफ […]

गालूडीह : गालूडीह को मोहनी बाबू बंगले के आस पास लगे आम, जामुन, सीमल के करीब 40-50 पुराने वृक्षों की कटाई का महुलिया और उलदा पंचायत के मुखिया सुभाष और सुमित्रा हेंब्रम ने विरोध जताया है. मुखिया ने कहा कि एक तरफ सरकार पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प ले रही है, वहीं दूसरी तरफ इतनी बढ़ी संख्या में छायादार वृक्षों की कटाई की जा रही है.

इधर वन विभाग ने बताया कि रैयत जमीन पर वृक्ष थे. रैयतदार ने काटने की अनुमति ली है. अभी ट्रांजिट परमिट नहीं दिया गया है. कटे वृक्षों को वन विभाग टीपी देगा तब कोई ले जा सकता है. रैयतदार ने कहा कि वृक्ष पुराने हो चुके थे. इसलिए काटा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >