बहरागोड़ा ट्रामा सेंटर में नियुक्त होंगे हड्डी विशेषज्ञ चिकित्सक

बहरागोड़ा : सिविल सर्जन डॉ एस के झा ने बुधवार को बहरागोड़ा का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने माटिहाना स्थित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया और पंजी देखी. कर्मियों के बारे में जानकारी ली. सिविल सर्जन ने डॉ विकास घोष से कहा कि ट्रॉमा सेंटर में जल्द हड्डी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति […]

बहरागोड़ा : सिविल सर्जन डॉ एस के झा ने बुधवार को बहरागोड़ा का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने माटिहाना स्थित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया और पंजी देखी. कर्मियों के बारे में जानकारी ली.

सिविल सर्जन ने डॉ विकास घोष से कहा कि ट्रॉमा सेंटर में जल्द हड्डी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होगी. इसकी स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ विकास घोष की अध्यक्षता में एएनएम के साथ बैठक की. एएनएम से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति का जायजा लिया. सभी को आश्वस्त किया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त किया जायेगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सचिव का निर्देश मिला है.
झामुमो ने की शिकायत : वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर कई स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने गुड़ाबांदा बनमाकड़ी स्थित मेसो अस्पताल में ममता वाहन दिलाने, सीएचसी में नियुक्त कुष्ठ रोग के चिकित्सकों के बैठने की मांग की.
उन्होंने कहा कि आउट डोर के समय डॉक्टर उपस्थित नहीं रहते हैं. माटिहाना स्थित ट्रॉमा सेंटर कागज कलम पर चला रहा है. वहां चिकित्सकों की नियुक्ति कराने की मांग की. डॉ झा ने उन्हें आश्वस्त किया कि सेंटर में जल्द ही चिकित्सकों की नियुक्ति होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >