बिना सूचना गायब थे एचएम बीइइओ से की गयी शिकायत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मौदा स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव बुधवार को बिना सूचना के गायब रहे. मुखिया सुलता मुंडा, एसएमसी के अध्यक्ष अरुप गिरी और ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीइइओ अर्जुन महतो से की. बताया गया कि एचएम लापरवाही बरत रहे हैं. इससे विद्यालय की […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मौदा स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव बुधवार को बिना सूचना के गायब रहे. मुखिया सुलता मुंडा, एसएमसी के अध्यक्ष अरुप गिरी और ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीइइओ अर्जुन महतो से की. बताया गया कि एचएम लापरवाही बरत रहे हैं. इससे विद्यालय की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

शिक्षा समिति के अध्यक्ष सनातन साव, उप मुखिया कालीपदो पति, ग्रामीण गौरव पुष्टि, निरंजन मुंडा, धीरेन महापात्रा ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह एचएम पर कार्रवाई होनी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा कि सात जुलाई को भी विद्यालय को बंद रखा गया था. विद्यालय के वरीय शिक्षक प्रवास पुष्टि ने बताया कि एचएम आशीष मिश्रा ने दूरभाष पर सीएल पर नाम चढ़ाने की बात कही थी. छात्र-छात्राओं ने भी कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय पर ध्यान नहीं देते हैं. इससे शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है.
मेरी तबीयत खराब होने के कारण विद्यालय नहीं गया. मैंने इसकी सूचना मुखिया और बीइइओ को नहीं दी. शिक्षक से सीएल पर नाम चढ़ाने की बात कही थी. छात्र-छात्राओं और कुछ लोगों द्वारा मुझ पर गलत आरोप लगाये जा रहे हैं.
– आशीष मिश्रा, एचएम, ओड़िया मध्य विद्यालय
एचएम आशीष मिश्रा ने मुझे किसी प्रकार की सूचना नहीं दी है. श्री मिश्रा के गायब रहने की शिकायत मिली है. मैं जिला में एक बैठक में हूं. मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी.
– अर्जुन महतो, बीइइओ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >