मुखिया के खिलाफ प्रदर्शन एक सजिश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की वनकांटा पंचायत मंडप में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक मुखिया चैतन्य सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुखिया के खिलाफ बीते दिनों हुए विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुखिया को बदनाम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि बेंदा गांव […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की वनकांटा पंचायत मंडप में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक मुखिया चैतन्य सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुखिया के खिलाफ बीते दिनों हुए विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुखिया को बदनाम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि बेंदा गांव के गोपाल चंद्र साव की जमीन 1905 से है. जिसका खाता संख्या 249 एवं प्लोट नबंर 112 है. ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह का माहौल उत्पन्न होने से मुखिया काफी भयभीत हैं. मुखिया पर लगाये गये गलत आरोप का सभी ग्रामीण प्रतिवाद करते हैं.

हम सभी मुखिया के साथ हैं. मौके पर मुखिया ने कहा कि जमीन विवाद का मामला बेंदा गांव का है. कुछ दिन पहले अन्य गांव के लोगों ने मेरे खिलाफ विरोध प्रदेर्शन किया गया. यह मामला महिला मोर्चा द्वारा पंचायत में चलाये जा रहे शराब बंदी अभियान को लेकर हुआ है. मोर्चा द्वारा मुझे आवेदन सौंप कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग मांगा गया था. मैनें उनका सहयोग किया था. ग्रामीण मेरे कार्य से खुश नहीं हैं, तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं.

इस बैठक में पंकज माइती, रामानुज माइती, वाणी माइती, अजय सीट, अतुल चंद्र नायक, शिव शंकर नायक, राज कुमार मन्ना, डोमन चंद्र पोलाई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >