30 नाबालिग लड़कियां चेन्नई में बनी हैं बंधक

बंदगांव : बंदगांव प्रखंड की 30 नाबालिग लड़कियां पिछले तीन माह से चेन्नई में कान्हा किरण केजी नायडू मिल में बंधक बनी हुई हैं. नकटी के पूर्व मुखिया मिथुन गागराई ने बताया कि युवतियों को काम दिलाने के नाम पर गोपालपुर निवासी एक व्यक्ति ने चेन्नई स्थित कान्हा किरण केजी नायडू मिल में भेजा था. […]

बंदगांव : बंदगांव प्रखंड की 30 नाबालिग लड़कियां पिछले तीन माह से चेन्नई में कान्हा किरण केजी नायडू मिल में बंधक बनी हुई हैं. नकटी के पूर्व मुखिया मिथुन गागराई ने बताया कि युवतियों को काम दिलाने के नाम पर गोपालपुर निवासी एक व्यक्ति ने चेन्नई स्थित कान्हा किरण केजी नायडू मिल में भेजा था.

सभी लड़कियों की उम्र करीब 15 से 16 के बीच है. आरोप है कि कंपनी का मालिक उक्त काम के लिए न तो भुगतान कर रहा है और न ही घर आने दे रहा है. श्री गागराई ने बताया कि लड़कियों ने सोमवार को उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी. लड़कियां बंदगांव की अलग-अलग पंचायत की निवासी हैं. श्री गागराइ ने युवतियों के बंधक होने की सूचना डीएसपी अजय केरकेट्टा को दी है.

ये युवतियां हैं बंधक : हाडियासाई निवासी जेमा सुरीन पिता रमेश सुरीन, कैरी सुरीन पिता उदय सुरीन, सुमी सुरीन पिता डिवरू सुरीन, चंपावा निवासी ज्योति किरण हमसाई पिता अंगीयस हमसाई, लांडुपोदा निवासी सुखमती दोराई पिता सुरेश दाराई, पालो दोराई पिता सिनुराम दोराई,
सोमवारी सिजुई पिता नंदु सिजुई, सुष्मिता सिजुई पिता नंदु सिजुई, सापानी दोराई पिता पागारी दोराई, मिंजारी बोदरा पिता राचु बोदरा, उलीतोडांग निवासी पांगिला जोंको पिता लुगदी जोंको, रोगवा निवासी सुखमती जामुदा पिता आंगरा जामुदा, राजापारम निवासी सुमित्रा पुरती पिता घनसा पुरती, बेंगटांगर निवासी शांती बोदरा पिता जगन्नाथ बोदरा पिता गोंडो कर्मा, बानासाई निवासी जवुना कर्मा पिता पौदा कर्मा, सुरू कुई पुरती पिता दाडु पुरती व मुंगुई कर्मा आदि.
बंदगांव
गोपालपुर निवासी एक व्यक्ति ने काम दिलाने की कहकर भेजा था चेन्नई
चेन्नई की किरण केजी नायडू मिल में बंधक बनी हैं लड़कियां
आरोप, कंपनी का मालिक लड़कियों को न तो भुगतान कर रहा है, न घर आने दे रहा है
30 लड़कियों को एक दलाल के जरिये चेन्नई में बेचने की सूचना है. दलाल पर कराईकेला थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा और बंधक बनी लड़कियों को मुक्त कराया जायेगा.
अजय केरकेट्टा, डीएसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >