घरों में घुसा नाली का पानी, सड़क जाम

थाना प्रभारी के समझाने पर हटे ग्रामीण चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से बिरसा चौक जलमग्न हो गया. नाली का पानी सड़क किनारे स्थित घरों में घुस गया. लोगों ने नगर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कुछ देर के लिए बिरसा चौक […]

थाना प्रभारी के समझाने पर हटे ग्रामीण

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से बिरसा चौक जलमग्न हो गया. नाली का पानी सड़क किनारे स्थित घरों में घुस गया. लोगों ने नगर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कुछ देर के लिए बिरसा चौक जाम कर दिया.
सूचना पाकर थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझा कर जमा मुक्त करवाया. ग्रामीणों ने मांग की कि नगर पंचायत पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पानी निकासी की व्यवस्था करें, अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >