सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आनंदपुर प्रखंड कांडी निवासी जगदेव सिंह की बाइक अनियंत्रित हो कर एक अज्ञात सूमो को पीछे से धक्का मार दिया. जिससे जगदेव को हाथ-पैर तथा सिर में गंभीर चोटे लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को मनोहरपुर सीएचसी लाया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आनंदपुर प्रखंड कांडी निवासी जगदेव सिंह की बाइक अनियंत्रित हो कर एक अज्ञात सूमो को पीछे से धक्का मार दिया. जिससे जगदेव को हाथ-पैर तथा सिर में गंभीर चोटे लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को मनोहरपुर सीएचसी लाया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को छोड़ दिया. घटना के संबध में जगदेव सिंह ने बताया कि वह मनोहरपुर स्थित लैंपस में धान खरीद कर कांडी जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक सूमो शराब दुकान के पास तेजी से आकर रूक गयी और उसने अनियंत्रित हो कर पीछे से धक्का मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >