बहरागोड़ा : हरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक स्थित जनसेवा भवन में रविवार को झारखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन बहरागोड़ा के अध्यक्ष सीताराम टुडू ने प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने बलिदान देकर झारखंड राज्य का गठन करवाया. अब इसका उपयोग सांसद और विधायक कर रहे हैं. यहां के सांसद और विधायक आंदोलनकारियों को भूल गये हैं. सरकार ने आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने का आश्वासन दिया था.
वहीं पेंशन देने की घोषणा की थी. इसके बदले सांसद और विधायक का साल में दो बार वेतन बढ़ा दिया गया. सरकार आंदोलनकारियों को जेल भेज रही है. आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने के लिए एक बार फिर से आंदोलन करेंगे. इस अवसर पर सौमेंदु गोराई, सोमाय मांडी, शिल्हू मांडी, किशोर कुमार मांडी आदि उपस्थित थे.
