घरेलू उपभोक्ता और व्यवसायी को अलग फीडर से दी जाये बिजली
चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा ने शनिवार को बिजली विभाग के महाप्रबंधक सुभाष सिंह से मिल कर चाकुलिया और मानुषमुड़िया की बिजली समस्या से अवगत कराया.
साथ ही मांग किया कि घरेलू उपभोक्ता और व्यवसायी को अलग फीडर देकर बिजली दी जाये. इस पर श्री सिंह ने कार्यपालक और अधीक्षण अभियंता को कार्यालय बुला कर कहा कि दोनों के फीडर अलग करने के लिए प्राक्कलन तैयार कर जल्द से जल्द रिपोर्ट दें. नेताओं ने कहा कि चाकुलिया और बहरागोड़ा क्षेत्र के कई गांवों में ट्रांसफॉर्मर खराब हैं. ग्रामीणों को जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाये.
