एक शौचालय के भरोसे कॉलोनी के 52 परिवार

घाटशिला : प्रखंड के फूलपाल एनएच 33 से सटे हरिजन बस्ती में एक सामूहिक शौचालय है. इसमें 52 परिवार के सदस्य शौच करने जाते हैं. कॉलोनी के पुरुष और महिलाओं ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए कई बार जन प्रतिनिधियों से गुहार लगायी गयी, लेकिन लाभ नहीं हुआ. कॉलोनी में वर्ष 1996 से अब […]

घाटशिला : प्रखंड के फूलपाल एनएच 33 से सटे हरिजन बस्ती में एक सामूहिक शौचालय है. इसमें 52 परिवार के सदस्य शौच करने जाते हैं. कॉलोनी के पुरुष और महिलाओं ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए कई बार जन प्रतिनिधियों से गुहार लगायी गयी, लेकिन लाभ नहीं हुआ. कॉलोनी में वर्ष 1996 से अब तक सिर्फ तत्कालीन विधायक रामदास सोरेन ने पीसीसी सड़क बनायी है.

उत्तरी मऊभंडार के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल सोरेन ने बताया कि इस बार कॉलोनी के कुछ लोगों के नाम से इंदिरा आवास आया है. इस कॉलोनी में जल्द ही चापाकल गाड़ा जायेगा. सोलर लाइट लगेगी. शौचालय निर्माण के लिए जल व स्वच्छता विभाग के पास प्रस्ताव रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >